यूपी: बरेली में ठगों से ठगी करने में फंसे सिपाही, दो सस्पेंड

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एसओजी टीम में तैनात तीन पुलिसकर्मी पैसे के लालच में खुद अपराधी बन गए। पुलिसकर्मियों ने जमीन में गढ़ा सोना निकालने वाले ठगों के दो सदस्यों को पकड़ लिया और उन्हें जेल भेजने के बजाये 1 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। बता दें कि ठगों ने सिपाहियों के खिलाफ भोजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया।

cops suspended for cheating in bareilly

ये है मामला
जानकारी के अनुसार, नायब हुसैन, कौशर, अखलाख, प्रेमपाल बाबू खां लोगों को जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर उनसे ठगी करते है। बता दें कि ठगी करने के लिए ठग भमोरा थाना क्षेत्र के गांव चम्पतपुर गए थे। इसी दौरान एसओजी टीम का सदस्य बताने वाले तीन सिपाही मौके पर पहुंच गए और ठगों को मौके से पकड़ लिया। बाद में ठगों को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपए की मांग करने लगे। पैसे नहीं मिलने पर ठगों को बरेली की पुलिस लाइन में बंधक बनाकर मारपीट की गई।

बंधक बनाकर मांगे एक लाख रुपये
पुलिसकर्मियों ने नायब हुसैन से छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। खुद को फंसा देख नायब ने पत्नी फिरदौस को फोन किया। घर पर 43 हजार रुपये पड़े थे, फिरदौस उन्हें लेकर चौपुला पहुंची। यहां सिपाहियों ने बाबू खां, प्रेमपाल और मोहम्मद कौशल को छोड़ दिया। आरोप है कि कथित सिपाहियों ने एटीएम छीनकर उसमें से भी 40 हजार रुपये निकाल लिए। बता दें कि सिपाहियों के चंगूल से छुटने के बाद ठगों ने एसएसपी ने आरोपी सिपाहियों की शिकायत की।

एसएसपी ने की कार्रवाई
एसएसपी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि तीनो सिपाहियों को अवैध वसूली करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। साथ भोजीपुरा थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिपाहियों की पहचान कर ली गई जबकि एक शिनाख्त होना बाकी है। वही भोजीपुरा पुलिस ठगो के खिआफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+