VIDEO: टोल प्‍लाजा पर पुलिस का तांडव, मारपीट के बाद लूट लिया कैश

मथुरा। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर अपराध पर लगाम की बात करना ही बेकार। ऐसा ही एक मामला आगरा-दिल्‍ली हाइवे पर देखने को मिला है। हाइवे पर स्थित थाना फरह क्षेत्र के महुअन टोल प्‍लाजा पर सीओ (सर्किल ऑफिसर) कर मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने जमकर तांडव मचाया। टोलकर्मियों के साथ मारपीट की और टूल बूथ से कैश लूट लिया। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि कैमरे में कैद होने के बाद भी कई अधिकारी इसपर बोलने को तैयार नहीं है।

टोल प्‍लाजा पर पुलिस का तांडव, मारपीट के बाद लूट लिया कैश

देखिए VIDEO...

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शात सीओ नितिन सिंह फरह से मथुरा की ओर आ रहे थे। महुअन स्थित टोल पर गाड़ी बूथ संख्या 13 से गुजरी कि इसी दौरान यहां लगा बैरियर उनकी गाड़ी पर गिर गया। बस क्‍या था सीओ साहब ने आव देखा न ताव और टोलकर्मी की पिटाई शुरु कर दी।

इस दौरान सीसीटीवी में सीओ साहब के साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी टोल बुथ में रखे कैश पर हाथ साफ करता हुआ कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो पुलिसकर्मी बूथ के गल्‍ले में रखे कैश को अपनी जेब में रखता है और वहां से चलता बनता है। करीब एक घंटे तक चले उत्पाद के बाद भी जब पुलिसकर्मियों का मन नहीं भरा, तो आरोप है कि टोल ऑफिस में पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।

क्‍या कहना है पुलिस का

वहीं पुलिस का कहना है कि एक कार सवार से टोल कर्मियों ने अभद्रता कर जबरन रुपये लिए थे। इसकी शिकायत टोल से पहले खड़े सीओ से की तो वह गश्त पर जाते समय वहां पहुंच गए। टोल कर्मियों को बुलाने सिपाही भेजा। टोल कर्मियों ने उससे अभद्रता कर दी। जब वह गाड़ी से गए तो उनके हाथ पर एक कर्मी ने बैरियर गिरा दिया। इससे उनके हाथ में चोट लग गई। खून निकल आया। एक दो उपद्रव करने वालों से मारपीट की गई। सीओ ने टोल प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता का मुकदमा लिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+