आप भी जानें यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ से जुड़े ये 9 विवाद
गोरखपुर से सांसद महंत आदित्यनाथ अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, हालांकि उनसे कई विवाद भी जुड़े रहे हैं।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता महंत आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह नेगी अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बावजूद इसके कि आदित्यनाथ आए दिन विवादित बयान देते रहे हैं लेकिन इन बयानों से उनका राजनीतिक कद कम नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ही प्रदेश में नारा लगना शुरू हो गया था प्रदेश में योगी, देश में मोदी। आइए आपको यूपी के भावी सीएम आदित्यनाथ के उन बयानों के बारे में बताते हैं जो काफी विवादित थे।

शाहरुख और हाफिज सईद की थी तुलना
- साल 2015 के नवंबर में आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर हिंदू शाहरुख खान की फिल्में देखना छोड़ दें तो उन्हें सड़कों पर टहलना पड़ जाएगा। आदित्यनाथ ने शाहरुख और आतंकी हाफिज सईद के बयानों को एक जैसा बता डाला है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को इस बात को समझना चाहिए अगर हिंदुओं ने उनकी फिल्म देखना छोड़ दी तो क्या होगा। गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। शाहरुख के बयान के बाद कई नेताओं ने उनपर हमला बोला था।
- इसी साल अप्रैल 2015 में उन्होंने कहा था कि हरिद्वार में 'हर की पौड़ी' पर गैर हिंदुओं का प्रवेश बंद कराया जाए।

दादरी कांड पर की थी टिप्पणी
- नोएडा के दादरी कांड पर आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान, ने संयुक्त राष्ट्र जाने की बात कही है। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। मैंने आज ही पढ़ा है कि अखलाख पाक गया और वहां से लौटने के बाद उसकी गतिविधियां बदल गईं। क्या सरकार ने ये पता लगाने की कोशिश की कि ये पाक क्यों गया था। आज उसका महिमा मंडन किया जा रहा है।
- वहीं योग दिवस के मौके पर उसका विरोध करने वालों के लिए आदित्यनाथ ने कहा था कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए और जिन्हें सूर्य नमस्कार से आपत्ति है वो समुद्र में डूब जाएं।
- साल 2014 में आदित्यनाथ का वीडियो वारल हुआ था, जिसमें रैली को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि अगर कोई मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराए तो हिंदुओं को उसके बदले 100 लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहिए। जानकारी के मुताबिक 2009 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमाकांत यादव की चुनावी सभा में यह विवादित बयान दिया था।
- फरवरी 2015 में आदित्यनाथ ने कहा था कि 'अगर उन्हें मौका मिल जाये तो देश भर की मस्जिदों में गौरी-गणेश की मूर्तियां स्थापित कर दें।'
- आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा था कि गो-रक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ती है। काशी के बारे में कहा जाता है कि दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी है ये लेकिन जब काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं तो ज्ञानवापी मस्जिद हम सबको चिढ़ाता है।
- योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मक्का में गैर मुस्लिम नहीं जा सकता है। वेटिकन सिटी में गैर ईसाई नहीं जा सकता है। हमारे यहां हर कोई आ सकता है। वेटिकन सिटी मदर टेरेसा को संत घोषित करता है, लेकिन विदेशी भारतीय संतों को हेय दृष्टि से देखते हैं।

मुस्लिम आबादी पर की थी टिप्पणी
आदित्यनाथ ने साल 2015 के ही अगस्त में कहा था कि मुस्लिमों का प्रजनन दर ज्यादा है, जिससे जनसंख्या असंतुलन हो सकता है। 2015 में ही उन्होंने कहा था कि आर्यावर्त ने आर्य बनाए, हिंदुस्तान में हम हिंदू बना देंगे। हम पूरी दुनिया में भगवा झंडा फहरा देंगे।'

लव जिहाद पर आदित्यनाथ का वीडियो हुआ था वायरल

मस्जिद हमें चिढ़ाती है
ये भी पढ़े: महंत आदित्यनाथ: गोरखनाथ मंदिर से 5 काली दास मार्ग तक का सफर, एक नजर में
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications