इलाहाबाद में 'अर्जुन अवतार' में दिखे राहुल गांधी, जगह-जगह लगे पोस्टर

इलाहाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक विवादास्पद पोस्टर सामने आया है। इलाहाबाद में दो युवा कांग्रेस नेताओं ने राहुल का अर्जुन अवतार वाला पोस्टर लगाया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में गुरुवार को इलाहाबाद में रोड शो और खाट सभा करने वाले हैं। पोस्टर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा समेत शहर के दूसरे हिस्सों में लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन अवतार और युग पुरुष बताया गया है।

पोस्टर में हैं इन नेताओं की तस्वीरें
राहुल गांधी का यह विवादित पोस्टर उनकी किसान यात्रा के इलाहाबाद पहुंचने के तीन दिन पहले सोमवार को सामने आया है। पोस्टर में राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की तस्वीरें भी हैं।

पोस्टर में हसीब अहमद, श्रीश चंद्र दुबे और कादिर भाई की भी तस्वीरें लगी हैं। हसीब और दुबे को पोस्टर में कांग्रेस नेता बताया गया है।

कांग्रेस नेताओं को नहीं है जानकारी
दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी पोस्टर लगाए जाने की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हम राहुल गांधी के रोड शो की तैयारी में लगे हैं, ऐसे पोस्टर पर फिलहाल ध्यान देने का समय नहीं है।'

बीजेपी को टक्कर देने के लिए लगाए पोस्टर
हसीब अहमद ने कहा, 'जब बीजेपी नेता अपने प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को विष्णु अवतार में दिखा सकते हैं तो हम राहुल गांधी को अर्जुन अवतार में क्यों नहीं दिखा सकते?' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भी यूपी चुनाव में अपनी नजरें ठीक वैसे जमा रखी हैं जैसे अर्जुन ने मछली पर जमाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+