कत्ल करके बाजरे के खेत में छुपाया गया था ठेकेदार का शव, हत्या की वजह नहीं थी मामूली

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एक ठेकेदार की हत्या करके शव को खेत मे छुपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ठेकेदार का शव खेत मे बाजरे कि कटी फसल मे मिला है। ठेकेदार बदायूं का रहने वाला है। ठेकेदार की हत्या कर शव को बाजरे की कटी फसल मे छुपा दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Contractor Killed after being looted in Shahjahanpur Uttar Pradesh

ठेकेदार की लूट के बाद हुई हत्या

दरअसल जनपद बदायूं के थाना हजरतगंज के ग्राम सिमरिया निवासी 55 नरेश कुमार गुजरात मे एक भट्टे पर ठेकेदारी करते है। ठेकेदार की बीते सोमवार की शाम थाना मदनापुर के ग्राम बरूआ मे एक खेत मे बाजरे की कटी फसल मे छुप मिला। हालांकि ठेकेदार नरेश के शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिले है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी लूट के बाद हत्या करके यहां छुपा दिया है। मृतक ठेकेदार नरेश के परिजनों के मुताबिक नरेश गुजरात मे भट्टे पर ठेकेदारी करते है। वह यहां से मजदूरों को गुजरात ले जाकर भट्टे पर मजदूरी करवाते है। बीते रविवार को नरेश दो लाख रुपये लेकर थाना परौर के बोजी गांव आए थे। इस गांव के कुछ मजदूरी गुजरात मे नरेश के अंडर मे मजदूरी करते है उनको पैमेंट करने आए थे। परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को जब नरेश को फोन किया तो उनका फोन बंद बताता रहा है। कुछ देर बाद खेत मे बाजरे की कटी फसल मे उनका शव छुपा मिला। परिजनों का आरोप है कि नरेश के साथ पहले लूट की गई है उसके बाद उसकी हत्या करके खेत मे छुपा दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ ने बताया कि एक शख्स का खेत मे छुपा हुआ शव मिला है। शव की पहचान नरेश ठेकेदार के रूप मे हुई है। परिजन दो लाख रूपये लूटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले कि जांच की जा रही है हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+