यूपी: जुआ खेल रहे सिपाही को एसएसपी ने किया सस्पेंड, वीडिओ हुआ वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से वायरल हुए एक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई की गयी। जिसमें एक सिपाही को सस्पेंड होना पड़ा है। दरअसल दो दिन पूर्व कानपुर के बिल्हौर कोतवाली चौकी में तैनात सुनील संतोष साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सिपाही संतोष जुए की फड़ में खड़ा होकर जुआ खेल रहा था। जिसका वीडियों बनाकर वायरल किया गया था।

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले इस वीडियों पर जब जिले के एसएसपी अनंत देव तिवारी ने संज्ञान लिया तो बड़ी कार्रवाई भी की। जिसमें सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन वायरल वीडियो पर की गई कार्रवाई पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
हालांकि वीडियों भी बेहद हास्यास्पद है, क्योंकि जिस जगह जुआ खेला जा रहा था। वहां सस्पेंड सिपाही खड़ा होकर हर पत्ते पर हाथों के इशारों से बोली लगाने में जुटा हुआ था। ये मामला कोई पहला मामला नहीं है जब जुए को लेकर पुलिस विभाग का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications