मां ने बोल दी ऐसी बात कि सिपाही की अर्थी को कंधा देकर SP ने किया नमन
परिवार तब भौचक्का रह गया जब मृतक सिपाही को कंधा देने के लिए एसपी जुगुल किशोर आगे बढ़े। सिपाही को कंधा देते समय एसपी की आंखे आंसू से भर आईं और सभी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से विदाई दी।
बहराइच। सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे महकमे में जहां हड़कंप मच गया था तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां अचेत हो गई। सुबह से रोते-रोते मां की आंखे सूज गई। मां को अब पूरी तरह ये बात समझ में आ चुकी थी कि अब उसका बेटा दुबारा इस दुनिया में नहीं आने वाला। शाम को मृतक सिपाही को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए लाया गया। जहां पर पुलिस महकमे के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। परिवार तब भौचक्का रह गया जब मृतक सिपाही को कंधा देने के लिए एसपी जुगुल किशोर आगे बढ़े। सिपाही को कंधा देते समय एसपी की आंखे आंसू से भर आईं और सभी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से विदाई दी।

मंगलवार की शाम को घड़ी में लगभग चार बजने को थे, पुलिस लाइन में सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे। मृतक सिपाही उमाशंकर का परिवार भी वहां मौजूद था। जंहा सुबह मां पुलिस के खिलाफ भड़की थी तो शाम को एसपी के कार्यप्रणाली ने मां के दिल को जीत लिया। शायद यही कारण रहा कि जब परिजन शव को अपने पैतृक आवास हरदोई के प्रगति नगर ले जा रहे थे तब मां एसपी से बोली साहब मैने अपना ईमानदार बेटा खो दिया।


ये बातें वहां मौजूद पूरे पुलिसकर्मी के दिल को झखझोर गई। रोते-रोते मां बोली साहब मेरा लाडला बेटा बहुत ईमानदार था। अब मैं अपने बेटे को कभी नहीं देख पाऊंगी। एसपी जुगुल किशोर ने परिजनों को समझाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें विभाग की तरफ से हर मदद दिलाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications