'नाराज पत्नी फोन नहीं उठा रही, सर 7 दिन की छुट्टी दे दीजिए', कांस्टेबल ने एसपी को लिखी एप्लीकेशन

यूपी पुलिस के एक सिपाही का एप्लीकेशन वायरल हो रहा। जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी नाराज है, ऐसे में उसे 7 दिन की छुट्टी चाहिए।

police

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक कांस्टेबल ने छुट्टी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। जिसमें उसने ऐसी वजह बताई, जिसे जानकार आपकी हंसी छूट जाएगी। कांस्टेबल का दावा है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने की वजह से उसकी पत्नी नाराज हो गई है। अब वो फोन नहीं उठा रही। जब वो उसे कई बार फोन करते हैं, तो वो फोन मां को दे दे रही।

हाल ही में हुई शादी

हाल ही में हुई शादी

अपने पत्र में कांस्टेबल ने बताया कि एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। शादी के बाद जब लड़की की विदाई हुई, तो वो ड्यूटी पर वापस आ गया। अब उसे छुट्टी नहीं मिल रही, जिस वजह से उसकी पत्नी नाराज हो गई और उससे बात करना बंद कर दिया। वो बार-बार फोन करता है, लेकिन पत्नी उठाती नहीं। अगर उसने फोन उठाया, तो मां को दे देती है। घर वालों के पास फोन करने पर भी वो बात नहीं करती। ऐसे में वो बहुत परेशान है।

10 जनवरी को आने का किया था वादा

10 जनवरी को आने का किया था वादा

वहीं कांस्टेबल ने बताया कि 10 जनवरी को उनके भतीजे का जन्मदिन है। उन्होंने पत्नी से वादा किया था कि उसमें वो घर आएंगे। ऐसे में उनको 10 जनवरी से 7 दिन की CL प्रदान करने की कृपा की जाए। इसके बाद से ये एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

छुट्टी मिली या नहीं?

छुट्टी मिली या नहीं?

मामले में महराजगंज एसपी ने बताया कि आवेदन लिखने वाला सिपाही 2016 बैच का है। वो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र की पीआरबी में तैनात है। उसका घर मऊ में है। उसने पत्र में अपनी समस्या बताते हुए 7 छुट्टी मांगी थी। फिलहाल अभी 5 दिनों का छुट्टी अप्रूव की गई है, जो 10 जनवरी से शुरू होगी। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की तैनाती आदि को देखते हुए वक्त-वक्त पर जवानों को छुट्टी दी जाती है, ताकि कानून व्यवस्था पर असर ना पड़े।

Recommended Video

    सहारनपुर: छुट्टी लेकर निकले दरोगा, घर पहुंची कफन में लिपटी 'लाश'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+