पाक समर्थित नारों की खबर को कांग्रेस ने बताया गलत, कहा- करेंगे कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के दौरान शहीद हुए 18 जवानों की याद में उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद में हुई कांग्रेस ने रैली की थी।

जिसमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। जिसका स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा खंडन किया गया था।
पार्टी भेजेगी लीगल नोटिस
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीटर एकाउंट से यह जानकारी दी है कि पार्टी उन चैनलों को नोटिस भेजेगी जिन्होंने यह खबर दिखाई थी।
सुरजेवाला ने लिखा है कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ न्यूज चैनल कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रोपगैंडा चला रहे हैं।
उन्होंने लिखा है कि हम उन्हें लीगल नोटिस भेज रहे हैं जिन्होंने गलत और भ्रामक खबर चलाई कि कांग्रेस की रैली में पाक समर्थित नारे लगाए गए।
सुरजेवाला के अनुसार पार्टी उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी जिन्होंने कांग्रेस की प्रतिष्ठा को विषैले और आधारहीन प्रचार के चलते चोट पहुंचाई है।












Click it and Unblock the Notifications