अमेठी में राहुल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने चला ये तुरुप का इक्का

अमेठी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा पूरे देश में ही नहीं बल्कि उनकी अपनी मजबूत सीटों अमेठी और रायबरेली में भी दांव पर लगी है। पिछले चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी ने अमेठी में जिस तरह से राहुल गांधी को टक्कर दी थी उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले चुनावों में बीजेपी यहां पूरी ताकत झोंकने वाली है। इस बात का एहसास कांग्रेस को है तभी उसने अभी से इस सीट पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने ये तरुप का इक्का चला है।

congress want to start a medical college in amethi

2019 चुनाव से पहले अमेठी की सियासत को नए आयाम देने की कवायद शुरू हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी अमेठी में संजय गांधी के नाम से मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी को चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की ओर से ये प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने निरीक्षण करवा कर रिपोर्ट भी मुख्य सचिव को भेज दी गई है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि अमेठी में 100 सीटों के मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में दोबारा निरीक्षण का आदेश दिया गया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की ओर से दोबारा निरीक्षण करके मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

तत्पश्चात आगे की कार्रवाई होगी। 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना अमेठी के मुंशीगंज में की जाएगी और इसका नाम संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल होगा। बता दें कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग से अमेठी में 100 सीटों के एमबीबीएस कॉलेज की अनुमति मांगी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+