UP Election: कांग्रेस ने जारी की 89 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, 37 महिलाओं को टिकट
नई दिल्ली, 26 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार शाम को पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। जिसमें 89 नेताओं के नाम हैं। चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रियंका गांधी ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया था, जिसका असर नई लिस्ट में देखने को मिला, क्योंकि उसमें 37 महिला प्रत्याशियों के नाम हैं।

Recommended Video
अपनी तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने ऊषा देवी को महमूदाबाद, कमला रावत को सिधौली, सुनीता देवी को गोपामऊ, आकांक्षा वर्मा को सांडी, नीलम शाक्य को तिरवा, स्नेहलता धोरे को भरतना, सुमन व्यास को बिधूना, मनोरमा शंखवार को रसूलावाद, नेहा संजीव निरंजन को गारौथा, निर्मला भारती को चित्रकूट, कमला प्रजापति को जहानाबाद, सुनीता सिंह पटेल को पट्टी, गौरी यादव को बाराबंकी, नीलम कोरी को मिल्कीपुर, सत्यमवदा पासवान को अलापुर से टिकट दिया है। उनके अलावा पूनम कंबोज को बेहट, अकबरी बेगम को बिजनौर, बाला देवी सैनी को नूरपुर, दारख्शा अहसान खान को कुदंरकी और सरोज देवी को हाथरस से मैदान में उतारा गया।
जान फूंकने में जुटीं प्रियंका
यूपी में पिछले दो दशकों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। जिस वजह से प्रियंका गांधी इस बार पार्टी में जान फूंकने में जुटी हुई हैं। वो महिला वोटर्स पर खास ध्यान दे रहीं, जिस वजह से चुनाव के ऐलान से पहले ही उन्होंने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी। इस वादे को काफी हद तक निभाया जा रहा है। मंगलवार को भोजपुर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी कांग्रेस का दामन थामा था।
लग रहे झटके
वैसे कांग्रेस को यूपी चुनाव में भी लगातार झटके लग रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस हाईकमान के करीबी कहे जाने वाले आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। अब वो बीजेपी के साथ हैं। उनसे पहले विधायक अदिति सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, वो आगामी चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications