कांग्रेस ने दिया अदिति सिंह की चुनौती का जवाब, कहा- रायबरेली से लड़ीं प्रियंका गांधी, तो जीत निश्चित

लखनऊ, 23 जनवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुकी है, 10 फरवरी से प्रदेश में मतदान शुरू हो रहे हैं। इसी क्रम में अब राजनेताओं के बीच बयान बाजी तेज हो गई है। यूपी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी के लिए जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालीं पूर्व एमएलए अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को एक चुनौती दी जिसका अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अगर रायबरेली (सदर) से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 लड़ने का फैसला करती हैं, तो उन्हें पंजे के निशान पर जीत मिलेगी।

Congress said if Priyanka gandhi fought from Rae Bareli then victory is certain

अपने एक इंटरव्यू में अदिति सिंह ने कहा था कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को निर्वाचन क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। रायबरेली विधानसभा सीट रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जहां से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। 2019 में दुनिया छोड़ चुके अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह यहां से पांच बार विधायक रहे थे, 4 बार उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: मणिपुर चुनाव: कांग्रेस की लिस्ट के बाद फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, फाड़े पोस्टर और बैनर

यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने अदिति सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, 'रायबरेली गांधी परिवार के लिए एक घर की तरह है और रायबरेली के लोग उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं। रायबरेली का हर परिवार गांधी परिवार से राजनीतिक रूप से नहीं भावनात्मक रूप से जुड़ा है। प्रियंका ने हमेशा सोनिया के चुनाव की कमान अपने हाथ में ली है, और वह (सोनिया) हमेशा जीती हैं। तो अगर प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि वह दोनों हाथों से जीतेंगी। कोई कुछ भी कहे, गांधी परिवार और रायबरेली एक बड़ा परिवार है और उनके बीच कोई नहीं आ सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+