किसान यात्रा लेकर फैजाबाद पहुंचे राहुल, हनुमानगढ़ी भी गए

अयोध्या। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या पहुंचे। वहां वो हनुमानगढ़ी भी गए।

rahul gandhi

बता दें कि 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद राहुल, नेहरू-गांधी परिवार के पहले शख्स है जो हनुमानगढ़ी गए।

बताया जा रहा है कि राहुल अयोध्या में करीब 20 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास से भी मुलाकात की।

फैजाबाद गए राहुल

rahul gandhi

(हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास से मिलते राहुल गांधी)

इसके बाद राहुल फैजाबाद गए जहां उन्होंने रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने फैजाबाद में महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया।

इसके बाद राहुल का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान कई स्थानीय नेता और टिकट के दावेदार मौजूद रहे। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने फैजाबाद में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की।

rahul gandhi

(फैजाबाद में रोड शो)

बता दें कि देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा में राहुल गांधी अब तक देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा और फैजाबाद तक जा चुके हैं।

राहुल गांधी के ट्विटर से इस बात की जानकारी दी गई है कि ईद को मद्देनजर रखते हुए उनकी यात्रा 12 और 13 सिंतबर को रुकेगी। उसके बाद फिर यात्रा 14 तारीख से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+