'स्मृति की जब्त हो जाएगी जमानत, PM मोदी चले जाएंगे गुजरात',जानिए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऐसा क्यों कहा?
Rashid Alvi News: राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भविष्यवाणी की है। राशिद अल्वी ने भविष्यवाणी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने शनिवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ती है तो नरेंद्र मोदी वापस गुजरात चले जाएंगे। वो बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे...ये मेरी भविष्यवाणी है।' दरअसल, कांग्रेस ने नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से।

तो प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने दिए अपने बयान के कुछ घंटों बाद कहा कि ये तो अमेठी की जनता की मांग है कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़े। राहुल और प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने पर जब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
Recommended Video
राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, इस खबर को 24 घंटे से ज्यादा हो गया। मुझे हैरानी है कि स्मृति ईरानी कहा गायब हो गई है। कोई बयान क्यों नहीं दे रही...कोई जवाब क्यों नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और स्मृति ईरानी की जमानत तक नहीं बचेंगी और ये भी मुमकिन है कि वो अमेठी छोड़कर चली जाएं। मेरी बीजेपी नेताओं से गुजारिश है कि वो उन्हें भागने न दें। उनसे कहें कि आप मंत्री भी हैं और सांसद भी आप अमेठी से मुकाबला कीजिए।
राशिद अल्वी ने आगे कहा, 'जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा तो नरेंद्र मोदी वापस गुजरात चले जाएंगे। वो वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये मेरी भविष्यवाणी है।' बता दें कि शुक्रवार 18 अगस्त को मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था,'राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव 2023 लड़ेंगे, अमेठी के लोग यहां हैं।'
हालांकि, जब घंटों बाद अजय राय से फिर से वही सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब थोड़ा अलग था। इस बार अजय राय ने कहा, 'कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी के लोग मांग कर रहे हैं कि वे अपनी गलती सुधारें और राहुल गांधी के लिए बड़ी जीत सुनिश्चित करें।' इस दौरान UP कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि अमेठी की जनता अब परेशान है।
उन्होंने कहा, 'स्मृति ईरानी ने उन्हें और भाजपा को वोट देने पर 13 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी देने का वादा किया था। अब वे सोच रहे हैं कि वह चीनी कहां गई।'












Click it and Unblock the Notifications