रैदास मंदिर के बाद लखनऊ की गलियों में बढ़ा राहुल गांधी का काफिला
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को मजबूती के लिए राहुल गांधी लगातार रोड-शो और रैली में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी राजधानी लखनऊ पहुंचे। जहां उनका रोड शो चल रहा है।

कल्बे सादिक से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा के आखिरी पड़ाव की शुरुआत लखनऊ से की है।

रोड शो से पहले राहुल गांधी लखनऊ के वीवीआई गेस्ट हाउस में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष कल्बे सादिक से मिले।

इस दौरान उनके साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी मौजूद रहे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नदवा तूल उलेमा मदरसे में पहुंचे और वहां लोगों से मुलाकात की।

राहुल गांधी के रोड शो के लिए लखनऊ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह पर राहुल गांधी के पोस्टर और कांग्रेस के झंडे नजर आए।

किसान यात्रा के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुस्लिम धर्म गुरु से मुलाकात के बाद लखनऊ स्थित कैथेड्रल चर्च गए और वहां कुछ समय बिताया।

कैथेड्रल चर्च से निकलकर राहुल गांधी रैदास मंदिर पहुंचे।


रैदास मंदिर से निकलकर राहुल गांधी परिवर्तन चौक पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं का भारी भीड़ नजर आ रही थी।

राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया है। उनका काफिला लखनऊ की सड़कों पर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कैसरबाग में राहुल गांधी ने रोड शो किया।

लखनऊ के परिवर्तन चौक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला।

राहुल गांधी के किसान यात्रा को लेकर हो रहे रोड शो लोगों की जबर्दस्त भीड़ नजर आई।

लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लोगों का जोरदार समर्थन मिला।

लखनऊ में रोड शो के दौरान राहुल गांधी याहयागंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका।


"इस देश में जो कमजोर लोग हैं, चाहे वो बेरोजगार युवा ,किसान या मजदूर हो, जिनके पास हज़ार करोड़ रूपए नहीं हैं,मोदी जी उन्हें भूल गए हैं"- RG. pic.twitter.com/wbgdcL4U5I
— UP Congress (@UPCC_Official) September 23, 2016












Click it and Unblock the Notifications