सदन में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा ने की विधायक निधि बढ़ाने की मांग

लखनऊ, 28 मई: उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है। सत्र की कार्यवाही के पांचवें दिन सदन में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही सदन में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा ने महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई की मार विधायकों पर भी पड़ रही है इसलिए विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड़ तक किया जाना चाहिए।

Congress

सदन के भीतर आराधना मिश्रा ने कहा की बेसिक शिक्षा विभाग में uniform को मिल रहे 1100 रुपए को लेकर सवाल उठाया। आराधना ने कहा कि महंगाई में यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 1100 मिलना सही नही है। मंहगाई को ध्यान में रखते हुए इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंहगाई का असर काफी बढ़ गया है और इसका असर विधायकों पर भी पड़ रहा है। विधायक निधि को बढ़ाए जाने की मांग भी आराधना मिश्रा ने की। निधि बढ़ाए जाने के साथ है विधायकों को मिलने वाले मंहगाई भत्ते को भी बढ़ाया जाना चाहिए।

रालोद ने उठाई सहारनपुर में एयरपोर्ट की मांग
राष्ट्रीय लोक दल के नेता राजपाल बलियान ने सहारनपुर के प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए बजट न दिए जाने को उन्होंने गम्भीर चूक माना। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के लिए भी बजट का प्रस्ताव किया जाना चाहिए। ताकि इस लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा किया जा सके।

निषाद पार्टी की तरफ से सदन में बोलते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने सदन के भीतर योगी सरकार की जमकर तारीफ की। त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जनता के लिए काफी विकास के कार्य कर रही है। जिस तरह से योगी सरकार ने निषाद समाज को सम्मान देने का काम किया है उससे इस समाज के भीतर एक अच्छा संदेश गया है। ईजाद समाज के नेता संजय निषाद को मंत्री बनाकर बड़ा सम्मान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+