सपा-बसपा के बाद कांग्रेस ने भी नंदी पर बोला हमला, महिषासुर बनाकर जारी किया पोस्टर
इलाहाबाद। योगी कैबिनेट के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मायावती को शूर्पणखा बताने वाले भाषण पर रार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सपा-बसपा के नंदी पर हल्ला बोलने के बाद अब कांग्रेस भी नंदी की खिलाफत में उतर आयी है। कांग्रेस की और से इलाहाबाद में नंदी को लेकर एक विवादित पोस्टर जारी किया गया है, जिसमे उन्हें महिषासुर दर्शाया गया है। विशालकाय शरीर वाले महिषासुर की फोटो पर नंदी की फोटो एडिट कर लिखा गया है कि "महिषासुर-नंदी पर टूट पड़ो शेर पर होकर सवार। पोस्टर के टैग लाइन-महिलाओं के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में लिख कर पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

नंद गोपाल को बनाया महिषासुर
कांग्रेस ने कहा हम महिलाओ के सम्मान की लडाई सोशल मीडिया पोस्टर वायरल हो रहे इस पोस्टर में बीचों बीच भीमकाय नंदी महिषासुर के रूप में बैठे हैं। बाये कोने पर राहुल गांधी हैं और दाहिने कोने पर मां दुर्गा के बैकग्राउंड में सोनिया गांधी की आक्रामक अंदाज वाली तस्वीर लगी है। पोस्टर में ऊपर लिखा है 'महिला के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में' व बीच में मुख्य शब्दों में लिखा गया है कि " महिषासुर - नंदी पर टूट पडो शेर पर होकर सवार।
मंत्री नंदी ने दिया था विवादित भाषण
बता दें कि 2 दिन पहले एक चुनावी जनसभा में योगी कैबिनेट के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंच से मायावती को सूपर्णखा व मुलायम सिंह को रावण, केजरीवाल को मारीच, अखिलेश को मेघनाथ कहकर रामायण कालीन राक्षस का अवतार बताया था। इस बयान पर सपा बसपा दो दिनों से जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है और नंदी के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है। इसी अनुक्रम में आज कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरने के लिए नंदी पर विवादित पोस्टर जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications