UP Politics: 2024 आम चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस का ये प्लान बढ़ाएगा अखिलेश यादव की टेंशन

UP Congress: देश में अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले अब यूपी की सियासत में भी काफी उठापटक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां सपा के चीफ अखिलेश यादव संगठन के पेंच कसने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने कील कांटे दुरुस्त करने में लगी हुई है। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो जल्द ही सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रभारियों का ऐलान किया जाएगा जिसके बाद कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को और तेज करेगी।

अखिलेश यादव

2024 से पहले अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी कांग्रेस

2024 के आम चुनाव को देखते हुए देश में INDIA गठबंधन को लेकर एक माहौल बना था। इस गठबंधन की कुछ बैठकें भी हुईं थीं लेकिन जैसे जैसे बात सीटों के बंटवारे पर पहुंच रही है वैसे वैसे गठबंधन की गाठें खुलने लगी हैं। अखिलेश जहां एक तरफ यूपी में सहयोगियों के लिए केवल 15 सीटों को छोड़ने की बात क रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी कम से कम दो दर्जन सीटों पर दावा ठोकने की तैयारी में लगी है।

कांग्रेस ने तैयार किया 80 सीटों का प्लान

कांग्रेस के सूत्रों की माने तो पार्टी के अध्यक्ष अजय राय ने सभी 80 लोकसभा सीटों को लेकर प्लान तैयार किया है। इन सीटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली और दूसरी श्रेणी में 30-30 सीटों को रखा जाएगा जबकि तीसरी श्रेणी में 20 लोकसभा सीटों को रखा जाएगा। पहली श्रेणी में वो सीटें होंगी जहां कांग्रेस अपने आपको काफी मजबूत मानकर चल रही है। इन 30 सीटों पर ही कांग्रेस फोकस करेगी।

इस प्लान पर आगे बढ़ेगी कांग्रेस

दूसरी श्रेणी में कांग्रेस ने उन 30 सीटों को रखा है जहां कांग्रेस पार्टी 2004 और 2009 के चुनाव में दूसरे स्थान पर थी और उसके हार का मार्जिन 50 हजार से एक लाख वोटों का था। इसके बाद तीसरे चरण में वो 20 सीटों शामिल हैं जहां पार्टी का हार का मार्जिन दो लाख से अधिक था। कांग्रेस के नेताओ का कहना है कि गठबंधन को लेकर अभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार किया जाएगा। बेहतर परिणाम आने के बाद कांग्रेस आगे का फैसला करेगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी के मुताबिक, कांग्रेस सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा कर लिया गया है। अब बूथवार बैठकें हो रही हैं। कार्यकर्ताओं के लिए जल्द ही सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। अभी इनके प्रशिक्षण का दौर जारी है।

वहीं कांग्रेस की तैयारियों और INDIA गठबंधन को लेकर चल रहे सियासी बयानों को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि

ये चाहे जितनी तैयारी कर लें इनका कुछ होने वाला नहीं है। इनके नेता पर्यटन करने यूपी आते हैं। प्रियंका को यूपी आए कितने महीने हो गए ये तो कांग्रेस के नेता ही बताएंगे। दूसरी ओर इनके पास न तो नीति है और न ही चेहरा है। अभी तो इस गठबंधन में सभी अपने आपको पीएम का दावेदार बताने में लगे हैं। इसलिए जनता जानती है कि यह भ्रमित लोगों का एक गठबंधन है जो देश का भला नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+