कांग्रेस और G-23 नेताओं में हुई सुलह? स्टार प्रचारक बने गुलाम नबी, हुड्डा समेत कई नेता
नई दिल्ली, 25 जनवरी: कांग्रेस पार्टी के जी-23 के नाम से संबोधित किए जा रहे नेता और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच चल रही अंदरुनी तकरार खत्म होती दिख रही है। दरअसल कांग्रेस ने हाल ही मे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में इसमें कांग्रेस के उन 23 नेताओं में शामिल कुछ नेताओं के भी नाम हैं, जिन्होंने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी।

Recommended Video
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें यूपी के पूर्व कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा के अलावा गुलाम नबी आजाद का भी नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेता भी शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट और दीपेंदर हुड्डा के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार का भी नाम है। कन्हैया कुमार पिछले साल भाकपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके अलावा गुजरात वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
इन सबके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, वर्षा गायकवाड़, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम भी शामिल हैं। हालांकि आरपीएन सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications