यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने उतारी पदाधिकारियों की नई फौज, जारी की लिस्ट
लखनऊ, 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव किया है और तीन उपाध्यक्ष सहित कई अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इन तमाम पदाधिकारियों की लिस्ट को जारी कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस पा्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के लिए तीन उपाध्यक्ष और महासचिव को नियुक्त किया है। इसके साथ ही 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिव को यूपी के लिए नियुक्त किया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले मार्च माह में 69 पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी।

उपाध्यक्ष
उपेंद्र सिंह
मकसूद खान
जयवंत सिंह
महासचिव
दिनेश कुमार सिंह
महामंत्री
मोनिंदर सूद वाल्मीकि
सुबोध श्रीवास्तव
अर्शद अली गुड्डू
शरद मिश्रा
जयकरन वर्मा
सरिता पटेल
अखिलेश शुक्ला
मुकुंद तिवारी
राघवेद्र प्रताप सिंह
सचिन चौधरी
राजन दुबे
सचिव
कामेश रतन
प्रवीण चौधरी
लव कश्यप
सुधीर पराशर
रिसाल अहमद
मुकेश यादव
अखिलेश शर्मा
परवेज अहमद
सचिन त्रिवेदी
कुलदीप चौधरी
बृजेश सिंह
प्रतिभा अटल पाल
राशिद खान
शैलेंद्र शर्मा
महमूद खान
दिलीप निषाद
अमित जायसवाल
मनोज गौतम
रोहित जाखड़
कैलाश चौहान
ब्रजेंद्र मिश्रा
सत्यवीर सिंह
करम चंद्र बींद
अशोक विश्वकर्मा
हरदीपक निषाद
अमर सिंह जांगीद
जयंत त्यागी
विवेक श्रीवास्तव
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने यूपी चुनाव के मद्देनजर एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया था। जबकि दीपेंद्र हुड्डा औ वर्षा गायकवाड़ को भी इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस टीम की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी कांग्रेस चीफ अजय लल्लू, विधानसभा में काग्रेस की नेता अराधना मिश्रा भी हैं। यूपी में चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। हाल ही में टिकट के इच्छुक प्रत्याशियों के लिए एक सर्कुलर निकला था जिसमे कहा गया था कि इच्छुक प्रत्याशी को 11 हजार रुपए देने होंगे। खुद प्रियंका गांधी चुनाव को लेकर प्रदेश में काफी सक्रिय हैं और उन्होंने अजय लल्लू को निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications