मेरठ: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, तीन को मारी गोली, तनाव

खेत में छात्र और छात्राओं को आपत्तिजनक हालत में पाने के बाद मेरठ में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और झगड़े में तीन को गोली मारी गई।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में खेत में छात्राओं के साथ अश्लीलता कर रहे संप्रदाय विशेष के दबंगो ने विरोध करने पर खेत मालिक सहित तीन लोगो को गोली मार दी। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा कायम कराया गया है । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारन इलाके में तनाव बना हुआ है।

मेरठ:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, सांप्रदायिक बवाल

दरअसल , मेरठ के गांव बाढ़म निवासी कृष्ण त्यागी अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान संप्रदाय विशेष के दो युवक, दो छात्राओं को लेकर खेत में घुस गए। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने गाली-गलौच करते हुए मोबाइल से कॉल करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उधर, खेत मालिक ने भी अपने चाचा और भतीजे को सूचना देते हुए मौके पर बुला लिया।

मेरठ:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, सांप्रदायिक बवाल

आरोप है कि दबंगों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें ती युवक घायल हो गए। इसी बीच युवतियां मौके से निकल भागीं। फायरिंग की आवाज सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों को आता देख हमलावर मोके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं पीड़ित पक्ष ने संप्रदाय विशेष के कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, घटना को लेकर गांव में संप्रदायिक तनाव के हालात बने हैं। निकट की स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राएं युवतियां भी आरोपियों से भिन्न संप्रदाय की बताई जा रही हैं। ग्रामीणो ने बताया कि उन्होंने एक आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद युवती का मोबाइल बरामद कर पुलिस को सौंपा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

Read Also: श्मशान पर नीम के पेड़ से लटककर पुलिसवाले ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+