मंदिर पर फेंके गए पत्थर, चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश!
देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मंदिर के पुजारी की दी गई तहरीर और कैमरे के फुटेज को देख मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुरादाबाद। मुरादाबाद में 29 नबंवर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है और कुछ शरारती लोगों ने शहर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। रात में आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शहर के एक मंदिर परिसर में घुसकर पथराव किया। पुजारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह मंदिर में लगे कैमरों को चेक किया तो पथराव करते लोग नजर आए, गुस्साए लोगों ने मुख्य बाजार बंद कर अपना विरोध जताया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ये मामला सदर कोतवाली के कटरा बाजार का है।

मुरादाबाद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने बिहारी जी मंदिर पर पथराव करने की घटना को अंजाम दिया गया। बीती देर रात कुछ युवकों को कटरा के बिहारी जी मंदिर परिसर में देखने पर पुजारी ने टोका तब युवक मौके से तो चले गए लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट आए और वहां पहुंचकर पथराव करने लगे। मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में युवकों की करतूत कैद हो गई थी। देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मंदिर के पुजारी की दी गई तहरीर और कैमरे के फुटेज को देख मुकदमा दर्ज कर लिया।

बिहारी जी मंदिर पर पथराव की सूचना मिलते ही हिन्दू संघटनों के लोग पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार भी बंद कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद भीड़ का गुस्सा कम हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की संख्या आधा दर्जन के आस-पास है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करके गिरफ्तारी की जाएगी। मंदिर पर हुए पथराव के इस मामले को लेकर पुलिस अतिरिक्त एहतियात बरत रही है।












Click it and Unblock the Notifications