बारावफात का जुलूस निकालने पर दो समुदायों में बवाल, तोड़फोड़, लूटपाट
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बारावफात का जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। यह घटना बहराइच मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि इस इलाके से जुलूस निकालने पर प्रतिबंध था।

जैसे ही एक समुदाय ने इस रास्ते से जुलूस निकाला तो दूसरे समुदाय के सदस्यों ने आपत्ति की जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और बवाल होने लगा।

जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की है।

सूचना के मुताबिक, करीब दस दुकानों और कई घरों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी समते कई थानों की पुलिस मौके पर रवाना हो गई।

इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
