फिर सुलगा बलिया,सांप्रदायिक बवाल के बाद चौकी इंचार्ज सस्पेंड
बलिया। दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने एक बार फिर बलिया को सुलगाकर रख दिया है। शहर के रतसर कस्बे में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद शुरू हुए गोरिल्ला युद्ध में किसी ने ये अफवाह फैला दी कि एक युवक की मौत हो गयी है जिसके बाद इस बवाल ने बड़ा रूप ले लिया।

दरसअल रतसर कस्बे में दो लोगों के मारपीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले कर गए तो डॉक्टरों ने उसे पुलिस केस बताकर इलाज करने से मना कर दिया।

फिर उपद्रवियों ने दो दुकानों में आग लगा दिया औऱ पथराव के साथ तोड़फोड़ शुरू हो गयी। घटना की जानकारी होते ही डीएम बलिया सुरेंद्र विक्रम सिंह और एसपी मुख्यालय से तत्काल मौके पर पहुंच गए।

डीएम सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बवाल के बाद 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि 2 लोगों को एनएसए और गैंगेस्टर में करवाई की है। पूरी घटना में चौकी इंचार्ज को दोषी मानकर उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications