टायर फटने से सीधा बोलेरो में टकराई कम्बाइन, फिर चीखों से गूंज उठा इलाका

बहराइच। नानपारा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवनियापुर के पास एक कम्बाइन मशीन का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से कम्बाइन अनियंत्रित हो गया, जिससे सामने की ओर से बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेजा गया है।

 combine machine tyre Bursted on road One Dead


नानपारा कोतवाली के नानपारा बाजार के मिरियासी टोला निवासी अब्दुल रज्जाक 36 पुत्र अब्दुल रहमान शनिवार को बोलेरो से मटेरा से नानपारा जा रहे थे। मटेरा चैराहा पर ही इसी थाना क्षेत्र के भज्जापुरवा निवासी सुजीत तिवारी 20 व रुपइडीहा थाना क्षेत्र के बघमरा निवासी चंदन मिश्रा भी उसी बोलेरो में बैठ गए। जैसे ही यह लोग नानपारा बहराइच मार्ग पर नानपारा कोतवाली के भवनियापुर गांव के पास पहुंचे। वैसे ही सामने से आ रही कम्बाइन मशीन का टायर अचानक फट गया। जब तक बोलेरो चालक कुछ समझ पाता बोलेरो वाहन कम्बाइन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो सवार तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। जब तक उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता अब्दुल रज्जाक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मटेरा पुलिस चैकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। कम्बाइन चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+