कॉलेज में प्रोफेसर ने छात्रा को छेड़ा, एक फोन पर पहुंची पुलिस
कुछ लोगों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के हिन्दू डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एम.ए. फाइनल ईयर की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा ने साइकोलॉजी के प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए डायल 100 पर शिकायत की और पुलिस को बुला लिया।

कैंपस में मची अफरातफरी
कैंपस में पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद अन्य लोग गुस्से में आ गए और प्रोफेसर के साथ मारपीट करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रोफेसर को हिरासत में लेकर थाने के लिए रवाना हुई तो कैंपस में अफरातफरी मच गई। READ ALSO: केजरीवाल के 'कारनामों' से नाराज हो गए अन्ना हजारे, कहा- सारे नियम धो डाले
प्रोफेसर को कॉलेज ने किया सस्पेंड
कॉलेज के प्रिंसिपल ए.के. अग्रवाल का कहना है कि छात्रा ने डायल 100 पर शिकायत करके पुलिस बुलाई थी जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर को पुलिस साथ ले गई। घटनाक्रम सामने आने पर प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है। फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications