टीचर कहता था कमरे में आ जाना पेपर लीक करा दूंगा, फिर लड़कियों से करता था 'गंदी हरकत'- VIDEO

आगरा। रकाबगंज पुलिस ने कलयुगी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर कोचिंग में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक इदगाह क्षेत्र के बीडी जैन कॉलेज में फिजिक्स का प्रवक्ता है। शिक्षक पेपर लीक करने का लालच देकर छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था। 11वीं की छात्रा को भी शिक्षक ने अकेले में बुला पेपर लीक करने का लालच दे कमरे में बंद कर अश्लील हरकत करने लगा जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। डरी सहमी छात्रा ने हिम्मत दिखाया और आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल एक्शन लेते हुए कलयुगी शिक्षक को दबोच लिया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

क्‍या बताया छात्रा ने

क्‍या बताया छात्रा ने

टीचर का नाम दीनदयाल है। वो अपने घर पर स्टूडेंट्स को ट्यूशन भी पढ़ाता है। 15 साल की छात्रा का आरोप है- दीनदयाल ने एग्जाम में आने वाले सवालों के बारे में जानकारी देने के लिए उसे घर बुलाया था। लड़की के मुताबिक, "जब मैं टीचर के बुलाने पर उसके घर पहुंची तो वो घर पर अकेला था। उसने मुझे कमरे में बंद कर लिया और अपने प्यार का इजहार कर गलत हरकत करने लगा।"

वो गाल सहलाने लगा

वो गाल सहलाने लगा

छात्रा ने बताया कि मैं कुछ समझ पाती इतने में दीनदयाल मेरे गालों को सहलाने लगा। जब मैंने विरोध किया तो वो मुझे एग्‍जाम में आने वाले सवालों के बारे में बताने लगा। जब मैं वहां से भागना चाही तो उसने मुझे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे मैं धक्‍का देकर वहां से भाग निकली।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

ईदगाह चैकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। वो पुलिस को देख भागने की तैयारी में था जिसे छत से कूद दौड़कर दबोचा गया है। थाना रकाबगंज पुलिस ने धारा 354ए, 506आईपीसी, 7/8 पॉक्‍सो एक्ट के तहत शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

देखिए VIDEO

VIDEO में देखिए और जानिए क्‍या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+