Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में छात्र की हत्या, कॉलेज से 800 मीटर दूर नाले में मिला शव
ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र का शव नाले में मिला है। छात्र के परिजनों ने स्टूडेंट के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र बिहार का रहने वाला था।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र का शव नाले में मिला है। छात्र के परिजनों ने स्टूडेंट के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र बिहार का रहने वाला था। वो नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

गलगोटिया यूनिर्सिटी के छात्रा का शव शनिवार को एक नाले से बरामद किया किया गया। नाला यूनिवर्सिटी कैंपस से करीब 800 मीटर की दूरी पर है। स्टूडेंट के परिजनों छात्रा को मौत को हत्या बताया है। उन्होंने कहा है कि उसके साथ साजिश की गई है और मर्डर किया गया। परिजनों ने मामले में छात्र को दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
22 वर्षीय मृतक छात्रा का नाम यशस्वी राज है। वो गलगोटिया विश्वविद्यालय में छात्र था। छात्र के लापता होने पर उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। यशस्वी गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका शव एक नाले से बरामद किया गया, जो कॉलेज से 800 मीटर की दूरी पर था।
शव बरामद होने के बाद शिनाख्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले में पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications