'CO को सिपाही कर दिया', DSP कृपाशंकर कन्नौजिया मामले में अब चर्चा में हैं दरोगा धर्मराज, जानें वजह
DSP Kripa Shankar Kanaujia: उन्नाव के सीओ कृपाशंकर कनौजिया का मामला पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा। कई दिनों तक यह मामला मीडिया में छाया रहा। सिपाही के प्रेम में पकड़े जाने के बाद डीएसपी का डिमोशन करते हुए सिपाही बना दिया गया।
अब इस मामले को लेकर यूपी पुलिस के दरोगा धर्मराज उपाध्याय ने कुछ ऐसा कहा है जिससे कि वह भी चर्चा में आ गए हैं। लोगों द्वारा धर्मराज उपाध्याय का वीडियो सोशल मीडिया विभिन्न प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, दरोगा धर्मराज उपाध्याय अक्सर अपनी शायरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। चुनाव के दौरान रवानगी हो या फिर अप पुलिस से जुड़े मसले, सभी पर दरोगा धर्मराज उपाध्याय द्वारा शायरी कहीं जा चुकी है। अब डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया मामले में भी उन्होंने शायरी कही है।
दरोगा धर्मराज उपाध्याय द्वारा गुरुवार रात में एक्स पर शायरी का वीडियो शेयर किया गया। जिसमें धर्मराज उपाध्याय कह रहे हैं कि "जवानी जानेमन, हसीन दिलरूबा। मिले जो दिल जवां, तबाही कर दिया। सिपाही तो सिपाही रह गई, मगर CO को भी सिपाही कर दिया।" [वीडियो अंत में है।]
आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
मूल रूप से देवरिया के रहने वाले कृपा शंकर कनौजिया ने अपना करियर पीएसी में सिपाही से शुरू किया था। उसके बाद प्रमोट होकर वह इंस्पेक्टर बने और इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर सीओ बने।
साल 2021 में कृपा शंकर उन्नाव के बीघापुर में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 6 जुलाई 2021 को छुट्टी लेकर वे अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने अपने पत्नी को भी फोन करके घर आने की बात कही थी।
उसके बाद वह घर ना जाकर कानपुर स्थित एक होटल में चले गए। होटल में उनके साथ एक महिला सिपाही हुई थी। होटल में जाने के बाद उन्होंने अपना पर्सनल और सीयूजी नंबर बंद कर दिया। उसके बाद उनकी पत्नी काफी परेशान हो गईं।
परेशान पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए तत्काल इसकी सूचना फोन करके उन्नाव के पुलिस अधिकारियों को दी। इस मामले में स्पेशल टास्क गठित कर सीओ को खोजने के लिए भेजा गया।
सीओ की आखिरी लोकेशन कानपुर स्थित जिस होटल में मिली थी पुलिस वहां पहुंची तो होटल के कमरे में वो सिपाही के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने सीओ को महिला सिपाही के साथ पकड़ने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी थी।
मामला काफी दिन तक सुर्खियों में रहा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला सिपाही के पति ने उसे तलाक दे दिया था। मामले में महिला सिपाही और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
देखें Video-
इस कांड के बाद विभाग की छवि धूमिल करने को ध्यान में रखकर अधिकारियों द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था। अब इसी मामले में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सीओ का डिमोशन करते हुए उन्हें सिपाही बना दिया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications