यूपी में CNG के दामों में हुई 3.52 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में CNG (कम्प्रेश्ड नेचुरल गैस) के दामों में 3.52 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। दाम में यह वृद्धि प्राकृतिक गैस पर वैट (वैल्यू ऐडड टैक्स) में हुई बढ़ोत्तरी के बाद हुई है। बढ़ी हुई कीमतें 2-3 सितंबर, 2017 की आधी रात से यूपी के तीन शहरों में लागू हो गई हैं।

यूपी में CNG के दामों में हुई 3.52 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी
इसकी घोषणा गेल (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने की है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद शहरों में सीएनजी की सप्लाई इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और BPCL के जरिए होती है।

इन शहरों में उपभोक्ताओं को अब CNG 44.42 रुपये प्रति किग्रा की बजाए 47.94 रुपये प्रति किग्रा में मिलेगी। सीएनजी के मूल्य में ये बदलाव यूपी वैट एक्ट में हालिया संशोधन की वजह से हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि प्राकृतिक गैस जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे से बाहर है, इसलिये राज्य में प्राकृतिक गैस की खरीद पर राज्य वैट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+