CAA लागू होने पर सीएम योगी ने किया स्वागत, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से मोदी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया उससे तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। केंद्र सरकार के इस फैसले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का धन्यवाद! इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन!

cm yogi

बता दें कि भाजपा ने अपने 2019 के घोषणा पत्र में सीएए को लागू करने का वादा किया था। पार्टी ने इस मुद्दे को बढ़-चढ़कर आगे रखा था। खुद अमित शाह भी इसको लेकर अपने हाल के भाषणों में जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। जिसके बाद आखिरकार केंद्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

सीएए के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर पड़ोसी देशों के बाकी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। इसके लिए अलग से एक पोर्टल तैयार किया गया है। इसपर अल्पसंख्यक आवेदन कर सकते हैं। जांच-पड़ताल के बाद उन्हें कानून के अनुसार भारत की नागरिकता दी जाएगी। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित अल्पसंख्यकों को किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+