सिरसा में सीएम योगी बोले- औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है, उसने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिरसा भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की। इस जनसभा में सीएम योगी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए आड़े हाथों लिया।
बता दें सिरसा में सरसाईंनाथ डेरे का बहुत महत्व है। ये ही वजह है कि जब आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पहुंचे। जनसभा में सीएम योगी ने कहा मैं आपके बीच गोरखपुर की पवित्र धरती से आया हूं और आपके प्रिय लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी पीएम मोदी का संदेश लेकर आया हूं।

उन्होंने कहा चार चरणों में जो लहर थी वह पांचवें में सुनामी बन गई थी। फिर एक बार मोदी सरकार बन रही है। अबकी बार 400 पार का नारा आया तो कांग्रेस को चक्कर आने लग जाते हैं। उन्होंने यहां पर भी दोहराया कि जनता ये कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
सीएम योगी ने कहा कांग्रेस सिखों के पवित्र स्थान करतापुर साहिब को भूल गई थी। हरियाणा भाजपा ने करतारपुर कोरिडोर का निर्माण करके गुरु नानक की पवित्र धरती का हिस्सा बनाया। आज गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत दिवस को बाल वीर दिवस के रुप में याद किया जाता है।
सीएम योगी ने कहा कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया। कांग्रेस के शासन में देश की जनता भूख से मर रही थी। हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त का राशन देती है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा मुसलमान अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखते क्योंकि औरंंगजेब सबसे कू्र शासक था जिसने अपने भाई और पिता को जेल में डाल दिया था, पिता को पानी के लिए तड़पा दिया था।
उन्होंने कहा कांग्रेस क्योंकि औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है इसलिए संपत्ति कर लगाकर जाजिया लाना चाहती है।
सीएम योगी के सिरसा निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित रैली से एक दिन पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए वोट मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा में एक "बुलडोजर रैली" का आयोजन किया था।
बता दें इस सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद तंवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की कुमारी शैलजा के खिलाफ सिरसा में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 25 मई को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications