यूपी के सफाईकर्मियों को दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जल्द खाते में आएगी यह रकम
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सफाईकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार उन्हें दिवाली से पहले खास तोहफा देने जा रही है। जी हां, सफाईकर्मियों की मौज होने वाली है। उत्तर प्रदेश के सफाईकर्मियों के खाते में 16 से 20 हजार जल्द आने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा कर चुके हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है। इन्हें आर्थिक, सामाजिक हर तरह से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। सफाईकर्मी दिन रात मेहनत कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम करते हैं। गंदगी को साफ कर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। ऐसे लोगों का हित हमारी प्राथमिकता है। इनका शोषण नहीं किया जाएगा। जल्द ही इनके खातों में 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

सीएम योगी ने इसकी घोषणा तब की जब वह सोमवार को अपने वाराणसी दौरे पर थे।
उन्होंने पिपलानी कटरा में 'स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह' में सफाईकर्मियों का सम्मान किया था। सीएम योगी ने कहा कि सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड की मदद से प्रत्येक सफाईकर्मी और उनके परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।
गोरखपुर वार्ड 31 के सफाईकर्मी आलोक कहते हैं कि महाराज जी ने जो फैसला हम सफाईकर्मियों के लिए लिया है वह ऐतिहासिक और हम सभी के लिए खुशी का पल है। इस फैसले के प्रति हम अपना आभार व्यक्त करता हूं। वहीं सफाई कर्मी महेश कहते है कि महाराज जी ने हम सफाई कर्मियों लिए जो सोचा वह अकल्पनीय है।












Click it and Unblock the Notifications