गोरखधाम मंदिर पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। गोरखनाथ मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव को विल्प पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मठ के विद्वान पुरोहितगणों ने शुक्ल यदुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक किया और अनुष्ठान को पूरा कराया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर रुद्राभिषेक की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे। दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमः॥ देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व 'महाशिवरात्रि' के पवित्र अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। हर हर महादेव!

बता दें कि मुख्यमंत्री आज सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचा। यहां उ्नहोंने बाबा पितेश्वरनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक करके समस्य जन कल्याण की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।बच्चों से भी प्रेमपूर्वक मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। भरोहिया में मुख्यमंत्री के आगमन पर कई गणमान्य मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरू गोरखनाथ के दर्शन किए और यहां पूजा की।












Click it and Unblock the Notifications