सीएम योगी ने गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी सोमवार की शाम गोरखपुर पहुंचे।

बता दें गोरखपुर लोकसभा सीट ऐसी सीट है , जहां का परिणा गोरखनाथ मठ से तय होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर है। वाराणसी के बाद गोरखपुर दूसरी ऐसी सीट जो यूपी की सबसे अहम सीटों में एक है।
इसकी वजह है कि अब तक गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनावों में 11 बार से अधिक बार मंदिर के महंत या उससे जुड़े हुए लोगों ने जीत हासिल की है। गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने 1991 में इस लोकसभा सीट से जीत हासिल कर इस परंपरा की शुरूआत की थी जिसे सीएम योगी ले गए औश्र 2027 तक लगातार योगी आदित्यनाथ लगातार 5 बार इस सीट से सांसद चुने जाते रहे।
पूर्वांचनल की गोरखपुर लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हो चुके है जिसमें से 11 बार से अधिक बार मंदिर का प्रतिनिधित्व करने वाले या मंदिर के महंत ने इस चुनाव में जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications