यूपी वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होने वाले हैं 11 नए एयरपोर्ट
लखनऊ। यूपी में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। आने वाले कुछ सालों में इस राज्य के हर बड़े शहर में एयरपोर्ट होंगे। इसका मतलब ये है कि यहां का हर शहर सीधे एयर कनेक्टिवटी से जुड जाएगा। ये बात उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ साल में ही कानपुर, प्रयागराज और आगरा से हवाई सफर शुरू कराया जा चुका है। मौजूदा 6 हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाते हुए सरकार आने वाले वक्त में 11 और हवाई अड्डों का संचालन शुरू करेगी।

प्रदेश में निवेश का माहौल: सीएम
प्रदेश में एयरपोर्ट की संख्या बढ़ाने के साथ ही उड़ान योजना के तहत फ्लाइट्स बढ़ाने की बात कहते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल है। हम इसे बढ़ाने पर भी काम कर हैं। योगी मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रेल पार्क इंवेस्टर्स मीट में इंवेस्टर्स को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान माना कि प्रदेश के जिलों के पिछड़े होने का कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व निवेश की कमी है।

'तीन से बढ़ाकर छह एयरपोर्ट किए'
योगी ने कहा कि डेढ़ साल पहले यूपी में 3 एयरपोर्ट चालू थे, अब उन तीन हवाईअड्डों के साथ ही कानपुर, प्रयागराज और आगरा के हवाई अड्डों से भी फ्लाइट्स होती हैं। आने वाले वक्त में उड़ान योजना के तहत सूबे में 11 और हवाईअड्डे भी विकसित होंगे।

बताया कि किन निवेशकों को नहीं होगी दिक्कत
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नीतियां बनाई हैं, प्रदेश में अब निवेश का माहौल बना है। जिन निवेशकों ने नीतियों के तहत पैसे लगाए हैं, वे किसी तरह भी न डरें। उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएंगी। मुख्यमंत्री ने रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट की तारीफ की और कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications