तकनीक से हमें खुद के साथ शहरों को भी स्मार्ट बनाना है: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा देश और हमारे शहर स्मार्ट लगें, हमें दुनिया की तरफ ना देखना पड़े बल्कि दुनिया हमारे शहर को देखें हमे ऐसे प्रदेश बनाना है।

गोरखपुर में 482 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ICCC यानि इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम , यह शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेय जल की व्यवस्था का तो यहां से नगर निगम अवलोकन कर ही लेगा। साथ-साथ ही गोरखपुर की ट्रैफिक और सुरक्षा को एक ही जगह से मॉनिटर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आज के समय हमें तकनीक पर ध्यान देना चाहिए।

cm yogi

तकनीक से हम खुद को भी स्मार्ट बना सकते हैं और अपने शहर को भी स्मार्ट बना सकते हैं। मोदी जी की यही प्रेरणा है और संकल्प है। आज अनेक ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करें तो पूरे उत्तर प्रदेश में हमने 56 लाख घर बना दिए।

साथ ही शहरी क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की है। कैसे इस गार्बेज को अलग करें और इसे प्रोसेसिंग के जरिए शहर को सुंदर बना सकते हैं, यह बड़ी चुनौती है। नगर निगम ने अपने दो बड़े प्रोजेक्ट को शुरू किया है। इसके लिए मैं नगर निगम को धन्यवाद देता हूं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हर शहर के पास सेफ सिटी का मॉडल होना चाहिए।

गोरखपुर के प्रशासन, नगर निगम, सामान्य नागरिक और हर व्यक्ति ने अपना योगदान दिया है। यहां ऐसा मॉडल है कि हर एक चीज की मॉनिटरिंग की जा सकती है। हल्के माहौल में सीएम योगी ने कहा कि अब रवि किशन जी चाहें कि फिल्म की शूटिंग के लिए ट्रैफिक का उल्लंघन कर लेंगे तो ऐसा नहीं कर पाएंगे, अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके पीछे-पीछे चालान भी पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+