यूपी इतनी लंबी रेखा खींच देगा, कोई दूर-दूर तक पास नहीं दिखेगा: योगी आदित्यनाथ
पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें हर पर्यटन स्थल को सीसीटीवी कैमरे को जोड़ना है, इसे लाइव टूर के साथ जोड़ना चाहिए। यह अपने आप पर्यटकों की संख्या को बता देगा। अगर हम इस डेटा को हासिल करके इसे व्यवस्थित तरीके से इस्तेमाल करें तो यूपी के समकक्ष कोई नहीं आ सकता है।
हमने अपने सर्विस सेक्टर को मजबूत किया है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आई है। आज उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक ओर हमने धार्मिक टूरिज्म को प्रमोट किया, अब हमने बुंदेलखंड के किलों को विकसित करना शुरू किया है। मुझे लगता है कि देश और दुनिया यहां आना चाहती है, उन्हें आकर्षित करने के लिए हमे काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर रेलवे स्टेशन, हर एयरपोर्ट पर टूरिस्ट स्पॉट होना चाहिए, जो लोगों को यहां की जानकारी दें। यहां पर्यटकों को टूरिस्ट स्पॉट, रहने की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था की जानकारी देनी चाहिए।
इसके जरिए उत्तर प्रदेश इतनी लंबी रेखा खींच लेगा कि दूर-दूर तक इसके पास कोई दिखाई नहीं देगा। हमे और मजबूती के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज पीएम की प्रेरणा से यूपी में इस रफ्तार को आगे बढ़ाकर हमने जो परिणाम प्राप्त किए हैं, उसे और अच्छे तरह से बढ़ाना है। अगले वर्ष प्रयागराज में कुंभ है। 2025 में कुंभ 2019 से भी बेहतरीन कर सके, इसकी तैयारी हमने अभी से शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर काफी तेजी से प्रदेश में बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। किसानों, गरीबों के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए बैरियर नहीं बल्कि ब्रेकथ्रू की जरूरत होती है। इसके लिए तीसरी बार मोदी सरकार की आना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications