पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका बज रहा: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नया भारत है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में मन रहा है। देश बदल गया है। यह तब संभव हो पाया है जब 2014 में देश की जनता ने देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथ में सौंपा, नहीं तो पुराना ढर्रा क्या था, 2014 से पहले लोग थे वो बोलते थे कुछ नहीं हो सकता।

सीएम योगी ने लोगों से कहा कि अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार। ऐसी सरकार पहले कभी नहीं आई। विकास भी है, गरीब कल्याण भी है, सुरक्षा भी है, समृद्धि भी है। आजीविका भी है तो आस्था का सम्मान भी है। क्या अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सपा और कांग्रेस के लोग बनवा पाते। ये लोग तो गोली चलवाते थे। आज यहां आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान हो रहा है, लंगर चल रहे हैं। भगवान का आशीर्वाद और प्रसाद दोनों हमे प्राप्त हो रहा है।

cm yogi

विकास हो रहा है, गरीब को राशन का लाभ मिल रहा है। कहीं एयरपोर्ट, कहीं मेडिकल कॉलेज, कहीं पॉलिटेक्निक की स्थापना हो रही है। अकेले यीडा में 5000 नौजवानों को नौकरी मिली है। गोरखपुर में इन नौजवानों को यहीं पर नौकरी मिली है। एम्स सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है।

सरकार जब अच्छी आती है तो जनता जनार्दन को सिर पर बैठाकर उनकी सेवा के लिए पूरी तत्परता से काम करती है। भाजपा की सरकार पूरे देश और प्रदेश के अंदर काम कर रही थी। पिछली सरकारों में गुंडे माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे। सरकारी योजना का लाभ कुछ चंद लोगों को मिलता था। आज ऐसा नहीं होता है, आज हर किसी को इसका लाभ मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+