ट्रेडिशनल मेडिसिन के पीछे दुनिया भाग रही, इसमे रोजगार की अपार संभावनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आयुष मंत्रालय का गठन किया और पारंपरिक दवा को प्रोत्साहित किया। देखते ही देखते हुए देश-दुनिया के अंदर छाता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले चार वर्ष के भीतर सबसे बड़ी महामारी को देखा। इस दौरान दुनिया ने ट्रेडिशनल मेडिसिन की महत्ता को समझा है।

कोरोना के अंदर आयुष का काढ़ा लेते हुए पूरी दुनिया दिखी है। ऐसे ही अन्य ट्रेडिशनल मेडिसिन के पीछे पूरी दुनिया भाग रही है। मैं बार-बार कहता हूं कि हेल्थ टूरिज्म में अगर सबसे ज्यादा संभावना है तो वह आयुष में है। हम इन पद्धतियों को व्यवस्थित रूप से लागू कर दें तो कोई कारण नहीं लोग इसके लिए आकर्षित ना हों। लेकिन पहले हमे खुद इसे महत्व देना होगा।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बड़ी संख्या में रोजगार को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकता है। हमें पहल करनी पड़ेगी, लगना पड़ेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग ने एक निदेशालय के गठन को मूर्तरूप देने का काम किया है। यूपी में हमने आयुष विश्वविद्यालय का गठन किया है। इस फील्ड में जो अनंत संभावनाएं हैं उसे आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है।

पीएम मोदी ने इसकी जो शुरुआत की थी, वह आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है की संपूर्ण आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करें। यह ना सिर्फ बचाव के उपायों को हमे बताता है बल्कि संपूर्ण उपचार के माध्यम को बताता है। बीमारी के कई कारण होते हैं, अगर उसके कारण को हम समयबद्ध तरीके से इस पद्धित के जरिए सही करते हैं तो स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 226 आयुष मंदिर की स्थापना हो रही ही। बता दें कि प्रदेश में 238 करोड़ की लागत से 271 जनोपयोगी विकास परियोनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इस दिशा में बेहतरीन प्रयास किए हैं। पिछले दिनों जामनगर में आपने देखा, कितना बेहतरीन केंद्र वहां स्थापित हुआ।

भारत इस क्षेत्र में भी दुनिया को नेतृत्व दे सके, यह आज की आवश्यकता है। भगवान धनवंतरी की यह धरती है। इस धरती में संभावनाएं और भी उत्कृष्ट होनी चाहिए। किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने में आयुष की पद्धति बहुत उपयोगी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+