जिन्होंने कर्फ्यू लगाया, तुष्टिकरण किया उनके लिए अपना वोट खराब ना करें: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आधुनिक अयोध्या के रूप में विराजमान हो चुकी है। ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि आपने सही फैसला लिया। आपके एक वोट ने इसे साकार किया है। आपके एक वोट ने आपको रोजगार की गारंटी दी है। एक वोट ने आपके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आपको सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।
जो भी माहौल बदला है वह इसलिए है क्योंकि देश के पास पीएम मोदी का नेतृत्व है। हमने 2014 से पहले के भारत को देखा है जहां दुनिया में सम्मान नहीं था, देश में अविश्वास था। पर्व और त्योहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था, हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त था। विकास की योजनाएं कोषों दूर थी। आज ऐसा नहीं है। आज आपकी आस्था का सम्मान हो रहा है, नौजवान के लिए रोजगार का भी काम हो रहा है। आज सुरक्षा का बेहतर वातावरण बन रहा है,समृद्धि के लिए भी सरकार के द्वारा नए-नए कदम उठाए जा रहे है।

पहले प्रदेश में गुंडे माफिया हावी थे, आज वो गायब हो गए हैं। यह सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार इसलिए है क्योंकि आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसकी वजह से अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बना। क्या इसे कांग्रेस और सपा के लोग बना पाते। जब ये लोग ना नौकरी दे सकते हैं, ना आस्था का सम्मान कर सकते हैं तो आखिर क्यों इन्हें अपना वोट देकर इसे खराब किया जाए। इसीलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पूरे देश में एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार।
2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था, आज वही उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही यूपी देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा। ऐसा हुआ तो यहां लोगों को हर तरह की सुविधा प्राप्त होगा। देश में पिछले 10 वर्ष में जो परिवर्तन हुआ है, उसका ही परिणाम है कि देशवासी आज नए संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।
हर देशवासी का एक ही संकल्प है विकसित भारत। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश का होना आवश्यक है। विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना के साथ हम आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत के संकल्प को नहीं रोक सकता है। विकसित भारत के लिए पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है, वह है फिर एक बार मोदी सरकार।
सीएम योगी ने कहा कि हम सभी भारतवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए, फिर एक बार मोदी सरकार। ये बांटने वाले और काट-छाट करने वालों पर विश्वास नहीं करना है। जिन लोगों ने कर्फ्यू लगाया, विकास में बाधा बने, तुष्टिकरण की नीति पर चलकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को छिन्न-भिन्न नहीं करना है। हम सभी को याद रखना है, फिर एक बार मोदी सरकार।












Click it and Unblock the Notifications