सीएम योगी बोले- गोरखपुर की सभी सड़कें होंगी फोर लेन, सभी को दी स्वीकृति, फंड किया जारी

गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गोरखपुर में हर सड़क को फोर लेन के लिए स्वीकृति दे दी है। सभी के लिए पैसा दे दिया है। अब लखनऊ से आने वाला मार्ग ही नहीं नेपाल जाने वाला मार्ग, कुशीनगर, देवरिया का मार्ग भी फोरलेन हो गया है। आज हम शहर के अंदर चल रहे हैं तो टाउन हॉल से लेकर गीता प्रेस होकर धर्मशाला तक फोर लेन तक जोड़ा जा रहा है।

एसएन सिंह चौराहा से लेकर अड़वा फाटक होते हुए, आर्यनगर और गोरखनाथ मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग को भी फोर लेन कर दिया गया है। गोरखनाथ मंदिर से मेडिकल कॉलेज जाने में सिर्फ 7 मिनट का समय लगता है। कोई जाम भी नहीं है। सड़क ऐसी जो 50 साल की गारंटी देता है। आज गोरखपुर के पास सबकुछ है। इसे संजोने और संवारने का काम नगर निगम का है। जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसे संजोने की जरूरत है। अगर सभी लोग इस काम में जुट जाएं तो कोई वजह नहीं है कि शहर हमारा सुंदर ना लगे।

cm yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने विधायक निधि का पैसा अलग-अलग जगहों के लिए दिया है ताकि कंवेंशन सेंटर बने, जो लोग महंगे होटल नहीं ले सकते हैं वो लोग यहां जा पाए। इसके लिए मैंने अपना विधायक निधि का पूरा पैसा दे दिया है। हर गरीब के पास अपना मकान हो, राशन की सुविधा हो, स्वास्थ्य की सुविधा मिले, स्वस्थ्य ईंधन मिले ये सभी काम हमारी जिम्मेदारी है। मैं पार्षदों से कहूंगा कि जब वन महोत्सव का कार्यक्रम हो तो खाली जगह पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया जाए। हमने नगर निगम के लिए बड़ी गौशाला बनाने के लिए जमीन दी है। ताकि सभी गायों को यहां भेजा जा सके। शहर में बेहतर सड़क, जल निकासी की व्यवस्था हो इसका हम इंतजाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+