सीएम योगी ने कहा- यूपी की ''वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' ने पीएम मोदी के विजन ‘वोकल फॉर लोकल' को पूरा किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में 'उत्तर प्रदेश दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयेाजित 42वें 'भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला' के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी ने यूपी की इस क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्ध्यिों के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 'वोकल फॉर लोकल' है। उत्तर प्रदेश की एक जिला एक उत्पाद योजना (One District One Product) ने पीएम मोदी के इस विजन को सार्थक किया है। इस योजना ने प्रदेश को एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित किया है। इसके माध्यम से लाखों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार की सुविधाएं भी विकसित हुई हैं।
इसके अलावा सीएम योगी ने ट्रेड फेयर के उत्तर प्रदेश पवेलियन के ओ0डी0ओ0पी0 मार्ट में हस्त निर्मित उत्पादों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों से संवाद भी किया।
सीएम योगी ने कहा दो सालों में भारत अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्तर प्रदेश को गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा इस मेले में 'नये भारत के नये उत्तर प्रदेश' में ओ0डी0ओ0पी0 तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए हो रहे कार्यों को शोकेस करने का एक प्रयास हुआ है। इसमें 'नये भारत के नये उत्तर प्रदेश' की गाथा को प्रस्तुत किया गया है।
सीएम योगी ने बताया इसके जरिए नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी, यूपीसीडा तथा यूपीडा द्वारा प्रदेश की प्रगति के लिए किए गए कार्यों को ट्रेड फेयर में प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2023 तक गोरखपुर में एक ट्रेड शो आयोजित करने की कार्यवाही शासन स्तर पर चल रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा 2023 में लखनऊ में संपन्न हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिला। जिसमें 01 करोड़ 10 लाख नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार की नयी सम्भावनाएं उत्पन्न हुई हैं।
सीएम योगी ने कहा प्रदेश ने सुरक्षा, निवेश तथा स्प्रिचुअल टूरिज्म के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही सीएम ने खुलासा किया बीते 6 वर्षों में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या 03 करोड़ प्रतिवर्ष से बढ़कर 32 करोड़ प्रतिवर्ष हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications