सीएम योगी बोले- पाकिस्‍तान का राग अलापने वाले भारत का बोझ ना बनें वहीं चले जाएं, जहां लोग रोटी को तरस रहे

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन में शामिल अपना दल (एस) की प्रत्‍याशी अनुप्रिया पटेल के पक्ष में मिर्ज़ापुर के बिहसारा में एक चुनावी रैली की।

मिर्जापुर में लगभग 48 डिग्री तापमान होने के बावजूद सीएम योगी की जनसभा में हजारों की संख्‍या में भाजपा और एनडीए में शामिल अपना दल एस के समर्थक पहुंचे। सीएम योगी ने जनसभा में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों की प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं।

इसके साथ ही सीएम योगी ने वादा किया कि एनडीए सरकार विकास कार्य जारी रखकर आपके पसीने का आभार वापस करेगी। उन्‍होंने कहा अगर मिर्ज़ापुर अनुप्रिया पटेल को चुनता है, तो यह वोट मोदी जी को जाता है। अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ेगा और आतंकवादियों के आका पाकिस्तान की हालत खराब होगी।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को भारत पर बोझ नहीं बनना चाहिए, उन्हें पाकिस्‍तान चले जाना चाहिए।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मिर्जापुर विकास की दौड़ में बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ रहा है। भीषण गर्मी में अक्सर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसने वाले इस क्षेत्र में 'हर घर जल' योजना लागू की जा रही है। उन्‍होंने कहा यहां पर जल्द ही पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा आज, मिर्ज़ापुर में एक मेडिकल कॉलेज है, अगले साल हम विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया छानबे क्षेत्र में कोल जाति के सभी लोगों को आवास उपलब्ध कराये गये हैं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने मिर्जापुर के लोगों को संबोधित करते हुए बताया यहां पर मां विंध्यवासिनी का भव्य कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस बार नवरात्रि में 35 लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे, "कॉरिडोर के निर्माण के बाद यह संख्या बढ़कर एक करोड़ हो जाएगी।

जिसके बाद टैक्सी, होटल, फूलों की दुकान और नाव मालिकों को भी लाभ होगा। इस पूरे जिले का नाम देश-दुनिया में मशहूर होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने अनुप्रिया ओडीओपी पीतल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अनुप्रिया पटेल की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+