युवाओं को पारदर्शी तरीके से मिल रही नौकरी, प्रदेश की बेरोजगारी दर में हुआ सुधार- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं को मिले रोजगार व इस क्षेत्र में सुधरी स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। विधानसभा में अपने विचार रखने के दौरान सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इन छह सालों में उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। भारी संख्या में युवाओं को नौकरी मिली है। 2016-17 में यूपी की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत थी, जबकि वर्तमान समय में यह 3 से 4 फीसदी रह गई है। आंकड़े और सर्वे बताते हैं कि उत्तर प्रदेश ने पिछली सरकारों से कई गुना बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा व रोजगार को एक नया आयाम दिया है।

वर्तमान सरकार ने युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी दी है। इसके साथ ही नौकरी की कोई भी प्रक्रिया न्यायालय में लंबित नहीं है। नौकरी प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता व शुचिता बनी हुई है। इस ईमानदारी का ही नतीजा है कि सरकार ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पास हुआ। इसके माध्यम से प्रदेश में एक करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
सीएम योगी ने कहा कि इन छह सालों में पूरे प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक विकास हुआ है। शिक्षा को हाईटेक करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। आज प्रदेश में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जा रहे हैं। आगे भी सरकार की कई योजनाएं युवाओं को मजबूती प्रदान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications