वाराणसी में आयोजित सम्‍मेलन में बोले सीएम योगी- पहली बार राजनीति के एजेंडे का अन्नदाता हिस्‍सा बने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी पहंचे और उन्‍होंने किसान सम्मेलन में भाग लिया। थे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में पहले दौरे के अवसर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा पहली बार राजनीति के एजेंडे का अन्नदाता हिस्‍सा बने हैं।

किसानों के आयोजित जनतसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा 2014 में आजादी के बाद पहली बार किसान भारत के राजनीतिक एजेंडे का केंद्रीय हिस्सा बने हैं।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तक कई पहल की गईं। जिसके परिणाम नजर आने लगे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 62 साल में पहली बार किसी राजनेता ने अपने काम से समाज के हर वर्ग के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। लोकप्रियता के आधार पर लगातार तीसरी बार जीतने वाले इस राजनेता ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें "मां गंगा का गौरवशाली पुत्र" बताया, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। मोदी के नेतृत्व में भारत नए विकास का गवाह बन रहा है और उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा "हम सबने बदलती काशी को देखा है। एक काशी जो आज एक नए रूप और नए कलेवर के साथ दुनिया भर में अपनी नई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान बना रही है... पिछले 10 वर्षों में, यह नई काशी है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+