बांसगांव में सीएम योगी बोले- धुरियापार में नया औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित, अब दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्वांचल के कई लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया। देवरिया के सलेमपुर के अलावा बांसगांव आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर जमकर गुस्‍सा निकाला।

बांसगांव में जनसभा में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा आज जो पसीना कमल के फूल के लिए बहा रहे है,इस कर्ज को यहां का विकास करके भाजपा सरकार चुकाएगी।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा चुनाव अब अपने चरण में जा चुका है, शुरूआत से ही पूरे देश में पीएम मोदी को लेकर उत्‍साह देखने को मिल रहा है। उन्‍होंने कहा शुरू में मौसम ठीक था लेकिन ये गर्मी बताती है कि बरसात अच्‍छी होगी और वोट भी अच्‍छे पड़ने वाले हैं।

कौड़ीराम में गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित सीएम योगी ने कहा गीडा तर्ज पर धुरियापार में भी नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसके बाद पूरी दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी।

उन्‍होंने बताया गीडा की तर्ज पर सरकार एक नया क्षेत्र विकसिक कर रही है जहां पर एक सिमेंट फैक्ट्री भी लगेगी। सीएम योगी ने कहा गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों ने 100 साल पहले विदेशों में जाकर काम किया अब आपको बाहर नहीं जाना होगा, अब दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी।

वहीं सीम योगी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा इंडी गइबंधन यानी कांग्रेस और सपा की मंशा में संपत्ति कर लगाने की है। यह ह एक प्रकार का औरंगजेब के द्वारा लागू किया जजिया कर है। इस जजिया कर को क्रूर शासक औरंगजेब ने हिंदुओं पर लगाया था।

सीएम ने कहा औरंगजेब ऐसा क्रर शासक था कि उसने अपने भाई की हत्‍या करवा दी थी और पिता को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने कहा था कि औरंगजेब जैसा पुत्र किसी भी घर में पैदा ना हो। जिसने अपने पिता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया। इनसे अच्‍छे तो हिंंदू हैं जो जीते जी अपने माता-पिता का ध्‍यान रखते हैं और मरने के बाद श्राद्ध और उन्‍हें तर्पण देकर सम्‍मान देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+