बहराइच में सीएम योगी बोले- कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए जो असंभव था भाजपा ने उसे संभव कर दिखाया
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। सीएम योगी एक दिन में तीन से चार रैलियां, जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। मंंगलवार को सीएम योगी ने सीतापुर के बाद बहराइच लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा की।
मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच के इतिहास के बारे में बात करते हुए बहराइच के लोगों का आभार जताते हुए कहा सम-विषम परिस्थितियों में सदैव राष्ट्रवाद का साथ देने वाली शौर्य एवं पराक्रम की पावन भूमि बहराइच की जनता का यह उत्साह 'अबकी बार 400 पार' का उद्घोष है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस के लिए असंभव था, सपा के लिए असंभव था, बसपा के लिए असंभव था, मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उसको संभव करके दिखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications