अमेठी में सीएम योगी ने की जनसभा, बोले- काशी में पीएम मोदी ने दिखाया संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अमेठी में भाजपा की तेज-तर्रार सांसद और भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर स्मृति ईरानी के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में बंपर जीत होने का दावा किया।
इसके साथ ही अमेठी में गांधी परिवार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि लंबे समय तक एक परिवार का गढ़ होने के बावजूद अमेठी विकास में बहुत पिछड़ा रहा।

जगदीशपुर के मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी का उदारहण दिया, उन्होंने 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद बने और वहां जो विकास कार्य उन्होंने करवाया उसकी प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने कहा अब दुनियाभर से पर्यटक काशी आते हैं।
इसके साथ ही गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा एक प्रधानमंत्री अमेठी से भी चुनकर गए थे पर अमेठी विकास में पिछड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखा दिया कि संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए?सीएम योगी ने कहा बीते दस सालों में पीएम मोदी ने काशी को चमकाा दिया। काशी का पूरा तरह से कायााकल्प कर उसके पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने एक प्रधानमंत्री अमेठी के लोगों ने भी दिया था, उसने अमेठी के लिए क्या किया? एक कलेक्ट्रेट तक नहीं दे सका, एक मेडिकल काॅलेज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा ये सब विकास के कार्य भाजपा सरकार में हुए।
सीएम योगी ने कहा मोदी के शासन में देश सुरक्षित है,वहीं कांग्रेस सरकार में देश में आतंकवाद चरम पर था। मोदी राज में आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि इस बार भी जनता ने ठान लिया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications