देवशयनी एकादशी पर सीएम योगी का Tweet- 'सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण हो'
लखनऊ, 10 जुलाई। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवशयनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस पावन पर्व पर सीएम योगी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आज से 'चातुर्मास' भी प्रारंभ हो गया है।

सीएम योगी ने ट्वीट किया कि 'पावन देवशयनी एकादशी की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। त्रिलोक स्वामी, जगत पालक भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण हो।'
आपको बता दें कि आज से सारे मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं।आज के दिन लोग व्रत भी रखते हैं। एकादशी व्रत में उपवास रखने वाले व्रतियों को फलों का सेवन करना चाहिए। वैसे कुछ लोग उपवास में सेंधानमक भी खाते हैं। कुछ लोग निर्जला भी व्रत रखते हैं। वो लोग पूजा करके पानी भी सकते हैं। जो लोग सेंधा नमक खाते हैं, वो कुट्टू के आटे की पूड़ी और सिंघाड़ें के आटे का सेवन कर सकते हैं। पारण कल यानी सोमवार को किया जाएगा।
चातुर्मास' क्या है?
इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर लगभग चार महीने बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें उठाया जाता है। उस दिन को 'देवोत्थानी एकादशी' कहा जाता है। इस बीच के अंतराल को ही 'चातुर्मास' कहते हैं। एकादशी के दिन इंसान को चावल, मासांहार और लड़ाई -झगड़ा नहीं करना चाहिए बल्कि ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। कहते हैं सच्चे मन से अगर प्रार्थना की जाए तो भगवान विष्णु जरूर भक्त की बात सुनते है और उसके कष्टों का हरण कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications